फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former soldier Havaldar Kishore Chand passes away

Kangra News: पूर्व सैनिक हवलदार किशोर चंद का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 13 Oct 2025 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 13 Oct 2025 05:32 AM IST
विज्ञापन
Former soldier Havaldar Kishore Chand passes away
खुंडियां के गांव टियाला में हवलदार किशोर चंद को श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक। -स्रोत: जागरूक पा
खुंडियां/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। तहसील खुंडियां के गांव टियाला निवासी 70 वर्षीय पूर्व सैनिक हवलदार किशोर चंद (पंजाब रेजिमेंट) का शनिवार को इलाज के दौरान चंडीगढ़ में निधन हो गया। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि किशोर चंद जून 1976 में पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और जून 2000 में सेवानिवृत्त हुए। सेवाकाल के दौरान उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार, श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के ऑपरेशन पवन और एनसीसी में भी सेवाएं दीं। अंतिम संस्कार के अवसर पर इलाके के पूर्व सैनिकों ने थल सेनाध्यक्ष की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए, जबकि 26 पंजाब रेजिमेंट के सेवारत सैनिकों ने अंतिम सैल्यूट देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर कैप्टन कर्म सिंह, कैप्टन कश्मीर, कैप्टन ईश्वर, कैप्टन पवन, सूबेदार मेजर रणवीर, सूबेदार मेजर माधो, सूबेदार मेजर रोशन, सूबेदार रमेश, नायब सूबेदार बुद्धि, गुरबक्श, अमर सिंह और मान सिंह सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed