फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former soldier dies after being hit by a fallen tree

Kangra News: अधंड़ से गिरे पेड़ की चपेट में आए पूर्व सैनिक की मौत

Tue, 04 Jun 2024 04:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 04 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Former soldier dies after being hit by a fallen tree
रिन पंचायत में गिरा आम का पेड़।
योल/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां क्षेत्र के रिन पंचायत में सोमवार सायं आए अधंड़ से गिरे आम के पेड़ की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्मचंद (70) नियमित सैर को सड़क पर जा रहे थे। अधंड़ से सड़क किनारे एक बड़ा आम का पेड़ और बिजली की तारें टूट कर गिर गईं और कर्मचंद उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। पंचायत प्रधान रमा देवी ने बताया कि कर्मचंद को टांडा मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और दो विवाहित बेटे हैं। एसएचओ रमेश ठाकुर ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अभी बीते सप्ताह ही विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत उप तहसील लंज में भी तेज अधंड़ के कारण जड़ समेत उखड़े एक पेड़ के नीचे दबने से स्टाफ नर्स की मौत हुई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed