फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former MP Viplav distributed tablets to 104 meritorious people

Kangra News: पूर्व सांसद विप्लव ने 104 मेधावियों को बांटे टैबलेट

Sun, 07 Jan 2024 01:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Former MP Viplav distributed tablets to 104 meritorious people
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा (बाल) में विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए टैबलेट्स वितरण और वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व राज्य मंत्री विप्लव ठाकुर ने की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 104 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने मुख्यातिथि के समक्ष स्कूल में पेश आने वाली समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें पंजाबी भंगड़ा, हिमाचली नाटी आदि की प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। मुख्यातिथि ने छठी कक्षा से 12वीं तक के मेधावी बच्चों और सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed