फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former CM Shanta Kumar remembers Vijay Kumar Malhotra

Kangra News: पूर्व सीएम शांता कुमार ने विजय कुमार मल्होत्रा को याद किया

Wed, 01 Oct 2025 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 01 Oct 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
Former CM Shanta Kumar remembers Vijay Kumar Malhotra
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा भारतीय जन संघ की प्रथम पीढ़ी के दिग्गज नेता थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विजय कुमार मल्होत्रा और मदन लाल खुराना की जोड़ी ने एक मजबूत संगठन खड़ा किया, जिसका प्रभाव पूरे देश में महसूस किया गया।
विज्ञापन

शांता कुमार ने कहा कि उनका विजय कुमार मल्होत्रा के साथ व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से लंबा संबंध था। उन्होंने याद किया कि जब वह दिल्ली में पार्टी कार्यों में लगे रहते थे, तब भी हिमाचल में पार्टी की शुरुआती पीढ़ी के नेताओं को इन दोनों का पूरा सहयोग मिलता था। बड़ी चुनावी लड़ाइयों में यह दोनों नेता कार्यकर्ताओं के साथ हिमाचल में पार्टी की मदद करने आते थे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से पार्टी की पहली पीढ़ी के नेता का अभाव हमेशा शोक का कारण बना रहेगा। उन्होंने उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 साल के थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर शहर में हुआ था। वीके मल्होत्रा दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद और सांसद रह चुके हैं। कुछ दिनों से वह एम्स में भर्ती थे। जहां उनका इलाज चल रहा था और आज सुबह लगभग 6 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed