फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former CM Shanta Kumar celebrated his 92nd birthday with simplicity

Kangra News: पूर्व सीएम शांता कुमार ने 92वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया

Sat, 13 Sep 2025 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 13 Sep 2025 07:23 AM IST
विज्ञापन
Former CM Shanta Kumar celebrated his 92nd birthday with simplicity
पालमपुर में पूर्व सीएम शांता कुमार को जन्मदिन की बधाई देते सांसद राजीव भारद्वाज, विनय शर्मा और
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अपना 92वां जन्मदिन प्रदेश में आई आपदा को ध्यान में रखते हुए सादगी से मनाया। जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए जिला और प्रदेश भर के नेता यामिनी परिसर पालमपुर पहुंचे।
विज्ञापन

दिनभर लोगों और नेताओं की भीड़ लगी रही। कई लोगों ने फोन पर, जबकि कुछ ने घर आकर शांता कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेल के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सांसद इंदु गोस्वामी और पूर्व मंत्री रमेश धवाला सहित कई नेताओं ने फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, सांसद राजीव भारद्वाज, मुख्यमंत्री के प्रधान आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल, प्रदेश भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा, विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक रविंद्र धीमान, मुल्ख राज प्रेमी, अर्जुन ठाकुर, रीता धीमान, भाजपा नेता अरविंद शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, अमिता राणा, मंडल अध्यक्ष गोपेश, तनु शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, राकेश शर्मा और मान चंद ठाकुर सहित कई नेताओं ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। इस अवसर पर शांता कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

पालमपुर में पूर्व सीएम शांता कुमार को जन्मदिन की बधाई देते सांसद राजीव भारद्वाज, विनय शर्मा और

पालमपुर में पूर्व सीएम शांता कुमार को जन्मदिन की बधाई देते सांसद राजीव भारद्वाज, विनय शर्मा और

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed