फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former CM Shanta gave the guru mantra of politics to BJP leaders

Kangra News: पूर्व सीएम शांता ने भाजपा नेताओं को दिया राजनीति का गुरु मंत्र

Mon, 25 Aug 2025 08:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 Aug 2025 08:06 AM IST
विज्ञापन
Former CM Shanta gave the guru mantra of politics to BJP leaders
पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को शाल भेंट कर सम्मानित करते प्रदेश भाजपा के मीडिया स
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी के मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर और प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से उनके निवास पर भेंट की। इस दौरान शांता कुमार ने प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा की और पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए राजनीति का ‘गुरु मंत्र’ दिया।
विज्ञापन

शांता कुमार ने कहा कि आजाद भारत की यात्रा को देखने पर स्पष्ट होता है कि तीसरे दशक से ही जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार लोकतांत्रिक व्यवस्था में नासूर की तरह घर कर गए। जनता के जनादेश को प्रभावित करते रहे। चौथा बड़ा मुद्दा था भ्रष्टाचार, जिसने देश की प्रगति को रोका और लोकतांत्रिक जनादेश का मजाक उड़ाया। इन कारणों से देश में अस्थिरता बनी रही और नीतियां धरातल पर नहीं उतर पाईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राजनीति की दिशा बदली और जातिवाद व तुष्टीकरण की जगह परफॉर्मेंस आधारित राजनीति का दौर शुरू हुआ। इसे आज पूरा देश अनुभव कर रहा है। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कठोर प्रयास किए गए और स्थिरता आने से दीर्घकालिक नीतियों को लागू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। शांता कुमार ने कहा कि आज हर भारतीय के मन में विश्वास है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed