फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former candidate Sanjay Guleria took on the former MLA

Kangra News: पूर्व प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने पूर्व विधायक को लिया आड़े हाथ

Sat, 27 Sep 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Sep 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Former candidate Sanjay Guleria took on the former MLA
जवाली, (कांगड़ा)। पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने आगामी चुनाव में अपनी टिकट पक्की होने का दावा कर खुद को मुश्किल में डाल लिया है। पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया और जवाली मंडल ने प्रेसवार्ता कर अर्जुन सिंह को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने कहा कि उक्त व्यक्ति ने वर्ष 2022 में टिकट न मिलने पर अपने मकान से पार्टी का झंडा उतार दिया तथा पार्टी का साथ नहीं दिया था। कांग्रेस के पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने सरेआम कहा था कि अर्जुन सिंह ने चुनावों में मुझे फोन कर कहा था कि हम आपके पिता को अपने वोट डलवा देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज जो लोग उनके साथ चल रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने पार्टी के साथ भितरघात किया है। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह के खिलाफ मंडल की तरफ से पार्टी हाईकमान को अनुशासनहीनता करने पर प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में भाजपा मंडल जवाली के अध्यक्ष डॉ. राजिंदर सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने मंडल को सूचित किए बिना ही बैठक की है तथा यह पूर्णतया अनुशासनहीनता है। इस मौके पर महामंत्री सुलक्षण शर्मा कौल, एचएस मस्ताना, ग्रामीण केंद्र प्रमुख जर्म राज, बीएलओ सुरजीत कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed