फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former candidate attacks rebel MLA

Kangra News: पूर्व प्रत्याशी ने बागी विधायक पर बोला हमला

Mon, 01 Apr 2024 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Former candidate attacks rebel MLA
धर्मशाला। युवा कांग्रेस कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रभारी एवं धर्मशाला से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विजय इंद्र करण ने शनिवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस से बागी विधायक पर खूब जुबानी हमला बोला। विजय ने कहा कि पूर्व विधायक ने सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। शिमला में कांग्रेस के आखिरी सीएम का पुतला लगाने की बात कह रहे हैं, जबकि जनता भली भांति षड्यंत्र को जानती है और पूर्व प्रत्याशी के पुतले चुनाव के दिन यहां की स्मार्ट जनता चस्पां कर देगी। कहा कि बागी विधायक ने पिछले एक साल से जनता से मिलना तक उचित नहीं समझा। कुछ सप्ताह पहले कांग्रेस के विकास कार्यों में अपने नाम की पट्टिकाएं लगाई हैं। धर्मशाला में एक समुदाय पर लाठीचार्ज तक करवाया। उन्होंने कहा कि ऐसे समुदाय के लोग क्या ऐसे व्यक्ति को अपना नेता मान लेंगे। विजय इंद्र कर्ण ने कहा कि धर्मशाला कांग्रेस एकजुट है और टिकट मिलने पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed