फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Forest cover will be increased by 30 percent in Himachal by 2030: Pathania

हिमाचल में 2030 तक 30 प्रतिशत बढ़ाएंगे वन आवरण : पठानियां

Mon, 25 Aug 2025 05:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 05:17 AM IST
विज्ञापन
Forest cover will be increased by 30 percent in Himachal by 2030: Pathania
धर्मशाला। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध जैव-विविधता को और संरक्षित व समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे वर्ष 2030 तक 30 प्रतिशत वन आवरण बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। वह रविवार को कालापुल में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

पठानिया ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 से 2030 तक महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह और संयुक्त वन समितियां एक से पांच हेक्टेयर चयनित वन भूमि पर पौधरोपण करेंगी और पांच वर्ष तक उनकी देखभाल भी करेंगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

इस वर्ष 20 करोड़ रुपये की लागत से 1000 से 1500 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जा रहा है। पौधों की देखभाल के लिए प्रति हेक्टेयर 1.20 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी योजनाओं से ग्रामीणों को घर-द्वार पर ही स्वरोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिकी सशक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अरण्यपाल वासु कौशल ने योजना के बारे में जानकारी दी, जबकि जिला वन अधिकारी राहुल कुमार और महिला मंडल सचिव अर्चना पठानिया ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, महिला मंडल की अध्यक्ष मंजूला थापा, बागेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता ठाकुर, जिला विज्ञान समन्वयक मंजू महाजन सहित सीनियर सेंकेडरी स्कूल सकोह, ब्वायज तथा गर्ल्ज स्कूल धर्मशाला, कोतवाली तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फरसेटगंज के इको क्लब के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed