फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Foreign birds arrive in Pong, 15 teams formed for protection

Kangra News: पौंग में विदेशी परिंदों की दस्तक, सुरक्षा के लिए 15 टीमें गठित

Fri, 07 Nov 2025 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 07 Nov 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Foreign birds arrive in Pong, 15 teams formed for protection
सर्दी का मौसम शुरू होते ही पौंग में पहुंचे 24 प्रजातियों के 8,510 प्रवासी पक्षी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरियाल (कांगड़ा)। सर्दी का मौसम शुरू होते ही जिला कांगड़ा की पौंग झील में विदेशी पक्षियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। वन्य प्राणी विभाग की हाल ही में हुई शुरुआती गणना के मुताबिक झील में 24 प्रजातियों के 8,510 प्रवासी पक्षी पहुंच चुके हैं। ये मेहमान परिंदे मध्य एशिया, साइबेरिया, चीन, मंगोलिया इत्यादि ठंडे देशों से यहां आते हैं और दिसंबर माह तक यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। मार्च महीने तक ये विदेशी मेहमान वापस लौट जाएंगे।

वन्य प्राणी परिक्षेत्र नगरोटा सूरियां की अधिकारी सरिता ने बताया कि विदेशी परिंदों की सुरक्षा के लिए 15 टीमों का गठन किया गया है, जो इनके अवैध रूप से होने वाले शिकार पर रोक लगाएंगी। प्रवासी पक्षियों की प्राथमिक गणना में 24 प्रजातियों के 8,510 प्रवासी पक्षी झील में दस्तक दे चुके हैं। इनमें बार हेडेड गीज, कॉमन कूट, पौचार्ड, कॉमन टील और नॉदर्न पैंटैल प्रजाति के सबसे अधिक प्रवासी पक्षी झील में पहुंचे हैं। झील में सबसे अधिक बार हैडेड गूज प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं, जबकि यूरेशियन कूट, ग्रेलैग गूज, उत्तरी सींखपर, छोटी मुर्गाबी इत्यादि बड़ी संख्या में दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed