फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   For the first time in Tanda Medical College, cochlear implant surgery of a 14 month old child

Kangra News: टांडा मेडिकल कॉलेज में पहली बार 14 माह के बच्चे की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी

Sat, 12 Jul 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 12 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
For the first time in Tanda Medical College, cochlear implant surgery of a 14 month old child
कांगड़ा। जन्म से बहरेपन के शिकार मरीजों में दोबारा सुनने की क्षमता तैयार करने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को 14 महीने के बच्चे की अस्पताल में सफल सर्जरी की गई। मेडिकल कॉलेज में पहली बार इस उम्र में इस प्रकार की सर्जरी की गई है। यह बच्चा अब आसानी से सुन सकेगा। सर्जरी ईएनटी विभाग के डॉ. मुनीश सरोच और उनकी सर्जनों की टीम ने की। 9 से 11 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय कॉक्लियर इम्प्लांट कार्यशाला में यह सर्जरी की गई।
विज्ञापन


इससे न सुनने की बीमारी से पीड़ित बच्चों में भी आशा का किरण जगी है। कार्यशाला के दौरान बच्चे समेत तीन मरीजों की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की गई। इसमें दो मरीजों को द्विपक्षीय कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी और एक की एकपक्षीय इम्प्लांट सर्जरी की गई। डॉ. मुनीश सरोच ने बताया कि कार्यशाला न केवल एक क्लीनिकल सफलता थी, बल्कि यह सभी प्रतिभागियों के लिए एक अकादमिक समृद्धि भी थी। लाइव सर्जिकल प्रदर्शन, इंटरएक्टिव सत्र और केस चर्चा ने ईएनटी पेशेवरों और पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए ज्ञान साझा कर और हाथों-हाथ जोखिम की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed