फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Food Supply Department will buy paddy at Rs 2,300 per quintal

Kangra News: खाद्य आपूर्ति विभाग 2,300 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेगा धान

Mon, 23 Sep 2024 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 23 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Food Supply Department will buy paddy at Rs 2,300 per quintal
धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति विभाग इस बार किसानों से 2,300 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम मूल्य की दर से धान की फसल खरीदेगा। धान की फसल को बेचने के लिए किसान खुद को विभाग के पोर्टल सही फसल, सही दाम के माध्यम से 1 अक्तूबर से पंजीकृत कर सकते हैं। विभाग की ओर से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीकृत होने के बाद किसान 10 अक्तूबर से अपनी फसल बेच सकते हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग कांगड़ा की ओर से जिला कांगड़ा में मंडियों के टेंडर हो चुके हैं। कांगड़ा में विभाग की चार मंडियाें के माध्यम से धान की फसल खरीदेंगे। जिला कांगड़ा में इस बार देरी से धान की फसल की बिजाई की गई है, लेकिन अभी तक जिला में कहीं भी धान की कटाई शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में किसानों की ओर से जल्द ही धान की फसल की कटाई शुरू कर दी जाएगी, जिसके बाद किसान अपनी खेती विभाग को बेच सकते हैं। प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से वर्ष 2023 से पहली बार उचित मूल्य की दुकानों में लोगों को चावल देने के लिए प्रदेश के किसानों से उनकी फसल खरीदी गई थी। कांगड़ा में विभाग ने पिछले वर्ष भी किसानों से 2,203 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 37,442 क्विंटल धान की फसल खरीदी थी और लगभग पहली बार जिला के 300 किसानों ने अपनी धान की फसल बेची थी। वहीं इस बार विभाग ने कांगड़ा में 37,000 क्विंटल फसल खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले के अंतर्गत रियाली, मिल्वा, फतेहपुर और नगरोटा-बगवां में स्थित मंडियों के माध्यम से धान खरीदा जाएगा। संवाद
विज्ञापन




विभाग की ओर से पोर्टल पर पंजीकरण करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसान खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। इस बार कांगड़ा में किसानों से 37,000 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषोत्तम सिंह, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed