फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fisherman dies due to lightning, one injured

मछली मारने गए व्यक्ति की बिजली गिरने से हुई मौत, एक घायल

Fri, 07 Jan 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fisherman dies due to lightning, one injured
डाडासीबा। डाडासीबा तहसील के अंतर्गत गांव नंगल चौक में शुक्रवार को आसमानी बिजली गिरने से पौंग झील में मछली मारने गए मछुआरे चमन लाल पुत्र रामचंद की मौत हो गई। वहीं इस घटना में पवन कुमार पुत्र पूर्ण चंद घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल डाडासीबा लाया गया।
विज्ञापन

घायल पवन कुमार ने बताया कि वह दोनों झील में मछली मारने गए थे। अचानक बिजली गिरने से हम बेहोश हो गए। जैसे ही पवन को होश आया तो उसने चमन लाल को हिलाया। लेकिन चमन ने कोई जवाब नहीं दिया। पवन ने बताया कि उसने इसकी सूचना तुरंत अपने परिवार को दी। उन्होंने पवन को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में नायब तहसीलदार अभिराज सिंह ठाकुर ने बताया कि वह घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मौके पर 10,000 रुपये की राहत राशि दी गई।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी डाडासीबा राजेश द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed