फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   First broke the locks and stole from the shops, then drank alcohol sitting on the hill in front

Kangra News: पहले ताले तोड़ दुकानों में की चोरी, फिर सामने पहाड़ी पर बैठकर पी शराब

Sun, 28 Jul 2024 06:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 28 Jul 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
First broke the locks and stole from the shops, then drank alcohol sitting on the hill in front
देहरा बाजार में थाने से 150 मीटर की दूरी पर दिया घटना को अंजाम, शहरवासियों में दहशत
विज्ञापन

दुकानों से पैसों के हार और नकदी दे उड़े चोर, कैमरे में कैद हुए दो नकाबपोश शातिर
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में चोरों हे हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि थाने से मात्र 150 मीटर दी दूरी पर शनिवार रात को बाजार के बीचोंबीच स्थित दो दुकानों के ताले तोड़ कर नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। यही नहीं इसके बाद सामने पहाड़ी पर बैठकर शराब भी पी।
चोरी की ये दोनों वारदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। इसमें करीब दो नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं। इससे उनकी पहचान करना पुलिस के लिए काफी मुश्किल लग रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देहरा बाजार के बीचोंबीच स्थित शोभा गारमेंट्स के नरेश चौहान ने बताया कि चोरों ने शनिवार रात करीब तीन बजे इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद घटना से पता चला रहा है कि वे पहले दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे। वहां से उन्होंने शादी समारोह में इस्तेमाल होने वाले नोटों के हार चुराए। इनकी कीमत करीब 30 से 35 हजार के बीच है। साथ ही गल्ले में रखे करीब 2-3 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया है। श्याम ट्रेडर के राकेश कुमार की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया है। चोर वहां से नोटों के हार सहित अन्य सामान चुरा ले गए हैं। उनकी दुकान से करीब 60-70 हजार का सामान और नकदी चोरी हुई है। दुकानों में चोरी की वारदात को पता रविवार सुबह चला। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और सुबूत जुटाए। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शातिरों ने दुकान के सामने स्थित पहाड़ी पर बैठकर शराब भी पी है। वहां से पुलिस ने शराब की बोतल और दुकान के तोड़े ताले आदि बरामद किए हैं। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद देहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कोशिश कर चुके हैं नकाबपोश
करीब एक सप्ताह पहले भी देहरा शहर के एक घर में करीब आधा दर्जन नकाबपोशों ने चोरी का प्रयास किया था, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए थे। चोरों की सारी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घरवालों को शक होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी के प्रयास का पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed