{"_id":"6834c76aca6e60b0d40f5b80","slug":"fire-fighting-system-will-be-installed-in-hotels-kangra-news-c-95-1-kng1004-178732-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: होटलों में लगेंगे फायर फाइटिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: होटलों में लगेंगे फायर फाइटिंग सिस्टम
Tue, 27 May 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 27 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटलों में आग से सुरक्षा को लेकर सख्ती बरती जाएगी। होटलों को आग से सुरक्षित बनाने के लिए सात माह में फायर फाइटिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने होंगे। यह निर्देश सोमवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई होटल कारोबारियों की बैठक में दिए।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि बैठक में प्रत्येक होटल में सुरक्षित एग्जिट प्वाइंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। होटल कारोबारियों ने सुझाव दिया कि तंग गलियों में फायर हाइड्रेंट लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि नए भवनों में तो नेशनल बिल्डिंग कोड के तहत व्यवस्था संभव है, लेकिन पुराने भवनों में इसे लागू करना कठिन है। ऐसे में भवन तोड़ने पड़ेंगे, जिससे गतिविधियां बाधित होंगी। इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा है। बैठक में यह प्रस्ताव भी रखा गया कि पुराने होटलों में तीन-चार इकाइयों को मिलाकर सामूहिक एग्जिट प्वाइंट बनाए जाएं, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन हो सके। बैठक में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान की योजना भी तैयार तीन टीमें बनाई गई, जो मैक्लोडगंज, भागसूनाग और नड्डी में अभियान चलाएंगी। संवाद