फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fire breaks out in contractor's office, causing loss of Rs 10 lakh

Kangra News: ठेकेदार के कार्यालय में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Sun, 15 Feb 2026 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Feb 2026 04:52 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in contractor's office, causing loss of Rs 10 lakh
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल की गेहीं लगोड़ पंचायत के खुशीनगर में शनिवार सुबह सरकारी ठेकेदार सरवन सिंह के कार्यालय में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फर्नीचर और दस्तावेजों सहित करीब 9-10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

एसडीएम अरुण शर्मा ने राजस्व विभाग के फील्ड स्टाफ को नुकसान का जायजा लेने की हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट मिलते ही सरकारी मैनुअल के अनुसार प्रभावित को राहत राशि प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि नुकसान की पुष्टि होते ही उचित मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम फील्ड रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन

उपमंडल की गेहीं लगोड़ पंचायत की निवर्तमान पंचायत प्रधान के पति सरकारी ठेकेदार सरवन सिंह के खुशीनगर स्थित आवास पर बने दफ्तर में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख कर सरवन सिंह ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी में कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑफिस का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। आगजनी से 9-10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि उन्हें आगजनी की घटना की सूचना मिली है और उन्होंने राजस्व विभाग के फील्ड स्टॉफ के नुकसान का आंकलन करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि फील्ड रिपोर्ट मिलने के साथ ही प्रशासन सरकारी राहत मैनुअल के अनुसार राहत राशि प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed