फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Finna Singh Canal will irrigate the lands of farmers of 60 villages

Kangra News: 60 गांवों के किसानों की जमीनें सींचेगी फिन्ना सिंह नहर

Wed, 14 Aug 2024 03:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Finna Singh Canal will irrigate the lands of farmers of 60 villages
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर की महत्वपूर्ण फिन्ना सिंह सिंचाई नहर परियोजना के लंबित कार्य के लिए सरकार से बजट स्वीकृत होने पर क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। इस परियोजना के क्रियान्वयन से नूरपुर क्षेत्र की सुल्याली, सदवां, लदोड़ी, ममूह गुरचाल, ठेहड़, पंदरेहड़, मिलख, डन्नी, कोट पलाहड़ी, खज्जन और हटली जंबाला पंचायतों के लगभग 60 गांवों की 4,025 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इस सिंचाई नहर के बनने से सदवां-सुल्याली बेल्ट के किसानों को सिंचाई के लिए बारिश के पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस महत्वकांक्षी सिंचाई परियोजना का 3 मार्च 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिलान्यास किया था। बीते 11 वर्षों में इस परियोजना का महज 55 फीसदी निर्माण कार्य ही पूरा हो पाया है और इस पर करीब 283 करोड़ रुपये अभी तक खर्च किए जा चुके हैं। जबकि चार साल में बनने वाली इस महत्वाकांक्षी नहर परियोजना के निर्माण को लेकर बजट की दरकार के चलते अब इसकी निर्माण लागत (रिवाइज्ड कॉस्ट) अनुमानित लागत से तिगुनी हो गई है, लेकिन अब सरकार से लंबित कार्यों के लिए बजट की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed