फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fighting between two groups over land dispute in Lower Mainjha, five injured

Kangra News: लोअर मैंझा में जमीन के विवाद में दो गुटों में मारपीट, पांच घायल

Sat, 27 Apr 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two groups over land dispute in Lower Mainjha, five injured
दोनों परिवारों ने किया अपनी जमीन होने का दावा, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के गांव लोअर मैंझा में शनिवार सुबह दो गुटों में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों को पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने क्रास मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, पहले मारपीट में दराट चलने की बात सामने आ रही थी, लेकिन अभी तक की पुलिस जांच में दराट से हमले का कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है। पुलिस ने दराट पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में एक पक्ष मदन भाटिया ने कहा कि उनके घर के साथ लगती उनकी अपनी जमीन है, जिसका मामला न्यायालय में चला था। मदन भाटिया का दावा है कि यह जमीन अब उसके नाम हो गई है। शनिवार सुबह हरवंश लाल और उसके बेटे ने उनके साथ पिता, पत्नी और बेटे से मारपीट की है, इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जबकि हरबंश लाल का कहना है कि उसने यह जमीन मदन भाटिया को गाड़ी खड़ी करने को दी थी, लेकिन अब वह इस पर कब्जा करना चाह रहा था। जब उसने मना किया तो उसने और उसके परिवार ने उनके साथ बेटे से भी मारपीट की। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की दलीलें सुन कर क्राॅस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्राॅस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मदन भाटिया की शिकायत पर हरवंश लाल और उसके बेटे के खिलाफ भादसं की धारा 451,323, 504, 506 व 34 के तहत और हरवंश लाल की शिकायत पर मदन भाटिया और दो लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 447, 323, 506 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed