{"_id":"6859ad9fa45a7509be0fa6f4","slug":"fiber-pipes-in-drains-water-on-roads-kangra-news-c-95-1-ssml1020-182932-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नालियों में फाइबर के पाइप, सड़कों पर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नालियों में फाइबर के पाइप, सड़कों पर पानी
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला के कोतवाली बाजार में मानसून से पहले जलभराव और गंदगी का खतरा मंडरा रहा है। नालियों में डाली गई ऑप्टिकल फाइबर के पाइप न सिर्फ जल निकासी में बाधा बन रही हैं, बल्कि सफाई कार्य भी प्रभावित कर रही हैं। इससे आगामी बरसात में दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम को कई बार इस समस्या से अवगत करवाया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नालियों में जगह-जगह पाइप डाले जाने से सफाई मुश्किल हो गई है और पानी का बहाव बाधित हो रहा है।
पाइपों की वजह से नालियां बंद हो जाती हैं और बरसात में सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। हमने प्रशासन को कई बार अवगत करवाया, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
अनुज कश्यप, अध्यक्ष, कोतवाली बाजार व्यापार मंडल
तीन महीने पहले ही निगम को इन पाइपों के बारे में बताया गया था, लेकिन अब तक उन्हें हटाया नहीं गया है। बरसात शुरू हो गई है और अब पानी दुकानों में घुसेगा। मोहित अंगरीश, दुकानदार
विज्ञापन
बरसात में सीवरेज चैंबर से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है। इससे दुकानदारी तो प्रभावित होती ही है, लोगों को भी बड़ी दिक्कत होती है। हंसराज, दुकानदार
नगर निगम के आयुक्त ने नालियों से ऑप्टिकल फाइबर की पाइपों को हटाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद ही लोक निर्माण विभाग सफाई कार्य सही ढंग से कर सकेगा, ताकि पानी सड़क पर न फैले।
धमेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
-- -- -- -- -- -