फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Feet danced, folk songs echoed... cultural heritage on display at the Trigarta Carnival.

Kangra News: थिरके कदम, गूंजे लोकगीत... त्रिगर्त कार्निवल में दिखी सांस्कृतिक विरासत

Mon, 28 Sep 2026 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 28 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Feet danced, folk songs echoed... cultural heritage on display at the Trigarta Carnival.
धर्मशाला कॉलेज के ओडिटोरियम में केंद्रीय विवि के विश्व पर्यटन सप्ताह के समापन पर डांस की प्रस्त - फोटो : Archive
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ''टूरिज्मो त्रिगर्त कार्निवल-2026'' में भारतीय लोक संस्कृति के विविध और सतरंगी रंग देखने को मिले। महाविद्यालय परिसर में सजे ''संगम-भारतीय लोक नृत्य एवं संगीत महोत्सव'' में हिमाचल की पारंपरिक नाटी और गद्दी लोकनृत्य के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से नेशनल यूथ डेवलपमेंट सेंटर ने यह आयोजन महाविद्यालय के टूअर एंड ट्रैवल तथा बी-वॉक विभाग के साथ मिलकर किया। विभाग के डॉ. अमित कटोच ने अतिथियों का स्वागत कर कार्निवल की रूपरेखा रखी।
विज्ञापन

महोत्सव में सोलो, डुएट और ग्रुप डांस के जरिए राज्यों की लोक विरासत की झलक पेश की गई। मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास और तनाव प्रबंधन में अहम भूमिका निभाती हैं। निर्णायक मंडल में डॉ. मोनिका मक्कड़ और डॉ. पूजा दीवान शामिल रहीं। कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, कॉलेज उपप्राचार्य डॉ. संजय जसरोटिया सहित शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता
ट्रेडिशनल फूड: अभिनव ठाकुर प्रथम, अवानिका द्वितीय, जानवी भारद्वाज तृतीय।
मॉडल मेकिंग: तमन्ना व तनिशा प्रथम, जानवी द्वितीय, नितिन, निखिल व अक्षत तृतीय।
इटिनररी: जानवी भारद्वाज प्रथम, रिया कपूर द्वितीय, स्नेहा शर्मा तृतीय।
रंगोली: अंकिता-मुस्कान प्रथम, महक-रीतिका द्वितीय, माया-स्वास्तिक तृतीय।
कल्चरल मार्च: किन्नौरी ग्रुप प्रथम, गोरखाली ग्रुप द्वितीय, पंजाबी ग्रुप तृतीय।
सोलो डांस: अदिति थापा प्रथम, परीक्षा द्वितीय, अंशिका तृतीय।
ग्रीन इनोवेशन: अग्रीमा अवस्थी प्रथम, स्मृति ठाकुर द्वितीय, स्नेहा शर्मा तृतीय।
पेंटिंग: अक्षित प्रथम, गौतम द्वितीय, शीतल तृतीय।
क्ले मॉडलिंग: शीतल प्रथम, अक्षित द्वितीय, तेंजिंन, संजना व चेतन तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed