फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fatehpur Byelection news 66.20 Voting

फतेहपुर उपचुनाव में दर्ज किया 66.20 फीसदी मतदान

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur Byelection news 66.20 Voting
धर्मशाला/राजा का तालाब/फतेहपुर(कांगड़ा)। फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में 66.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 87,222 कुल मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें से 56,726 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला पटी पोलिंग स्टेशन में सबसे ज्यादा 82 फीसदी मतदान हुआ। सबसे कम मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला रियाल मतदान केंद्र पर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। वर्ष 2017 में संपन्न विधानसभा चुनावों में विधानसभा क्षेत्र के 80,793 पंजीकृत मतदाताओं में से 58,665 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया था। इस चुनाव में 72.61 मत प्रतिशत दर्ज किया गया था। मौजूदा उपचुनाव में करीब छह फीसदी कम मतदान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई और शाम छह बजे के बाद मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। कोविड के चलते मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। विधानसभा क्षेत्र में 111 मतदान केंद्रों के अलावा कोविड महामारी के चलते मतदाताओं की सुविधा के लिए 30 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए थे। रिटर्निंग ऑफिसर अंकुश शर्मा ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशानिर्देशानुसार पहली बार 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग, दिव्यांगजनों तथा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए डाक मत पत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 371 मतदाताओं, जिसमें से 264 बुजुर्ग तथा 107 दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मत पत्र से वोट डालने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि इसमें 362 लोगों ने डाक मत पत्र से अपने मत का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------इनसेट------
दो नवंबर को देहरी कॉलेज में होगी मतगणना
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मतों की मतगणना दो नवंबर को देहरी कॉलेज फतेहपुर में की जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। गौरतलब है कि उपचुनाव के लिए पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी से बलदेव ठाकुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस से भवानी सिंह पठानिया के अलावा हिमाचल जन क्रांति पार्टी के उम्मीदवार पंकज कुमार दर्शी, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार सोमल और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजन सुशांत में से किसी एक के सिर फतेहपुर की सरदारी का ताज सजेगा।

----------------
आजाद प्रत्याशी अशोक ने सीटी बजाकर मतदान को किया प्रेरित
मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशी अशोक कुमार सोमल सीटी बजाते हुए पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों को थोड़ी देर बाद पता चला कि सीटी बजाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस जागरूकता अभियान से अशोक कुमार ने माहौल खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed