फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Farmers yearn for cheap equipment, supply of spray pumps and machines stalled

Kangra News: सस्ते उपकरणों को तरसे किसान, स्प्रे पंप और यंत्रों की आपूर्ति ठप

Sat, 14 Mar 2026 07:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers yearn for cheap equipment, supply of spray pumps and machines stalled
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के विभिन्न कृषि ब्लॉकों में लंबे समय से किसानों को रियायती कृषि उपकरण नहीं मिल रहे हैं। आलम यह है कि स्प्रे पंप से लेकर पाइप और कुदाल जैसे छोटे उपकरणों की आपूर्ति भी ठप पड़ी है। इस कारण किसानों को मजबूरन निजी दुकानों महंगी दरों पर सामान खरीदना पड़ रहा है। इससे न केवल किसानों का बजट बिगड़ रहा है, बल्कि खेती की लागत भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के माध्यम से सरकार किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान करती है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे किसानों को आर्थिक बोझ न झेलना पड़े। पहले इन ब्लॉकों में स्प्रे पंप, टब और छिड़काव के अन्य यंत्र आसानी से मिल जाते थे। लेकिन वर्तमान में फसलों को कीटों से बचाने के लिए सबसे जरूरी उपकरण भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि निजी दुकानदार सरकारी दर के मुकाबले कहीं अधिक दाम वसूल रहे हैं। इस समस्या के पीछे मुख्य कारण बजट की कमी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कृषि विभाग को आवश्यक फंड जारी नहीं किया गया है। इस कारण नई आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। किसान बार-बार कृषि कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि विभाग को सरकार की ओर से मिलने वाले फंड और टेंडर की औपचारिकताओं का इंतजार है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा और निविदाएं फाइनल होंगी, तुरंत सभी ब्लॉकों में उपकरणों की खेप भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed