फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Farmers due to start of vegetable market in Pasu

पासू सब्जी मंडी से हजारों किसानों को घर-द्वार मिलेगी सुविधा

Sun, 09 Jan 2022 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers due to start of vegetable market in Pasu
विकास की बात... सब्जी मंडी पासू के प्रांगण में बिछाने के लिए रखी इंटरलॉक टाइल। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के पासू में बन रही जिले की सबसे बड़ी सब्जी मंडी तैयार होने से हजारों किसानों को अपनी सब्जियां और फल बेचने की घर द्वार पर सुविधा मिलेगी। अब किसानों को अपनी सब्जियां या फल बेचने के लिए कांगड़ा या धर्मशाला की सब्जी मंडी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

इस निर्माणाधीन सब्जी मंडी में अभी तक आठ बड़ी दुकानें बनाई गई हैं और अगले चरण में आठ और नई दुकानें बनाई जाएंगी। साथ ही में एक बड़ा मैदान भी तैयार किया जा रहा है। जल्द ही यह सब्जी मंडी किसानों को समर्पित कर दी जाएगी। इससे इलाके के हजारों किसानों को अपनी सब्जियां और फल बेचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

साथ ही क्षेत्र के लोगों और दुकानदारों को भी सब्जी खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। शादी और अन्य प्रकार के कार्यक्रमों के लिए लोग अपने घरों के पास ताजा सब्जी खरीद सकेंगे। इस समय सब्जी मंडी का करीब 80 प्रतिशत कार्य तक पूरा हो चुका है। जल्द की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस मंडी का उद्घाटन कर लोगों को बड़ी सौगात प्रदान करेंगे। बता दें कि वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस सब्जी मंडी का पासू में शिलान्यास किया था। इस दौरान इस मंडी में 30 दुकानें बनना प्रस्तावित थी। इससे कई लोगों को रोजगार मिलना था, लेकिन सत्ता परिवर्तन होते ही मंडी में प्रस्तावित कई कामों को बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला से पासू शिफ्ट होगी सब्जी मंडी
जानकारी के अनुसार नगर निगम धर्मशाला के चरान खड्ड में चल रही सब्जी मंडी को स्मार्ट सिटी से पासू शिफ्ट किया जाएगा। चरान खड्ड स्थित मंडी की सभी 16 दुकानों को भी वहां से पासू में निर्माणाधीन सब्जी मंडी में शिफ्ट कर दिया जाएगा। ऐसा होने से फिलहाल के लिए पासू में बन रही सब्जी मंडी में किसी नए दुकानदार को दुकान नहीं मिलेगी।
पहले चरण में खर्च हुए 1.36 करोड़ रुपये
पासू में बन रही सब्जी मंडी के पहले चरण में करीब 1.36 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस दौरान मंडी का बुनियादी ढांचा तैयार किया गया था। इसमें आठ दुकानें और एक बड़ा पक्का मैदान बनाया गया है। पहले चरण के शुरुआत में वहां पर सैकड़ों बड़े पत्थरों को तोड़ा गया था और कुछ पेड़ों की भी कटाई की गई थी। बता दें कि वन विभाग की उस जमीन पर सैकड़ों पेड़ और पत्थर हैं। इस कारण भी कार्य काफी लेट हो गया।
दूसरे चरण में बन रही सड़क और गेट
निर्माणाधीन सब्जी मंडी में दूसरे चरण में एक करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसमें मुख्य सड़क मार्ग और गेट का निर्माण किया जा रहा है। वहीं बड़े पक्के मैदान में इंटरलॉक टाइलें बिछाई जा रही हैं। इसके अलावा भी अन्य कार्य प्रगति पर हैं।
रेस्ट हाउस और कोल्ड स्टोर भी बनेगा
पासू सब्जी मंडी में एक रेस्ट हाउस बनाने का भी प्रपोजल है। इस रेस्ट हाउस में क्या-क्या सुविधाएं रहेंगी, अभी यह तय नहीं किया गया है। तीसरे चरण में यहां सब्जियों को लंबे समय तक रखने के लिए कोल्ड स्टोर भी बनाया जाएगा। इससे किसानों को अपनी सब्जियों को रखने में काफी आसानी होगी। वहीं लोगों को भी ऑफ सीजन में अपने क्षेत्र की सब्जियां मिल सकेंगी।
क्या कहते हैं किसान
मंडी से मिलेंगी कई सुविधाएं: बृजमोहन
पासू के स्थानीय किसान-बागवान बृज मोहन ने बताया कि क्षेत्र में सब्जी मंडी खुल जाने से उन्हें काफी सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें अपनी लीची और आम की फसल को पासू मंडी में बेचने से काफी राहत मिलेगी। समय के साथ-साथ उनके पैसे की भी बचत होगी। पहले उन्हें फल बेचने के लिए कांगड़ा या अन्य सब्जी मंडियों का रुख करना पड़ता था।
सब्जियां खरीदने-बचेने नहीं जाना पड़ेगा कांगड़ा: सुरेंद्र कुमार
स्थानीय व्यक्ति सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत शीला भुटेहड़ में बनने वाली इस सब्जी मंडी से स्थानीय लोगों को भी काफी फायदा होगा। शादी-विवाह आदि समारोहों के दौरान लोगों को सब्जियां खरीदने के लिए सब्जी मंडी कांगड़ा जाने से निजात मिलेगी।
रोजगार के अवसर पैदा होंगे : सोनिया
ग्राम पंचायत शीला भुटेहड़ की प्रधान सोनिया ने बताया कि सब्जी मंडी बनने से जहां स्थानीय किसानों को फायदा होगा, वहीं लोगों को भी सब्जी मंडी की सुविधा नजदीक ही मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र के किसान-बागबान घर-द्वार ही अपनी सब्जियों व फलों को बेच सकेंगे, जिससे जहां उनकी आर्थिकी मजबूत होगी, वहीं उनके समय की भी बचत होगी। इसके अलावा क्षेत्र के बेरोजगारों को भी रोजगार मिल सकेगा।
क्या कहते अधिकारी
तीन-चार माह में शुरू हो जाएगी सब्जी मंडी
पासू में बन रही सब्जी मंडी में इस समय सड़क और गेट का काम चल रहा है। वहीं दुकानों को भी तैयार किया जा रहा है। अभी तक आठ दुकानें बनाई गई हैं और अगले चरण में आठ नई दुकानें बनाई जाएंगी। इसके अलावा मंडी में रेस्ट हाउस बनाने का प्रपोजल भी है। हो सका तो मंडी में सब्जियों को लंबे समय तक रखने के लिए एक कोल्ड स्टोर भी बनाया जा सकता है। अभी तक सब्जी मंडी निर्माण पर दो करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यह मंडी डेढ़ हेक्टेयर के एरिया में बनाई जा रही है। उम्मीद है कि तीन माह में मंडी को तैयार कर दिया जाएगा और इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। इसके बाद मंडी से हजारों किसानों को लाभ होगा।

- राजकुमार भारद्वाज, सचिव, एग्रीकल्चर प्रोड्यूज मार्केट कमेटी कांगड़ा
सत्ता पलटते ही घट गई दुकानें: सुधीर शर्मा
वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पासू में बनने वाली मंडी का शिलान्यास किया था। उस दौरान मंडी के अंदर 30 दुकानें और एक कोल्ट स्टोर बनना प्रस्तावित था, लेकिन सत्ता बदलते ही इस आधी दुकानों को निकाल दिया गया। अभी तक भाजपा सरकार सब्जी मंडी में केवल आठ दुकानें बना पाई है। इसके अलावा लंबे समय बाद भी अभी तक मंडी किसानों को कोई लाभ नहीं दे सकी है। इस कारण हजारों किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार ने कांग्रेस के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में राजनीति कर किसानों को ठगने का काम किया है।
- सुधीर शर्मा, पूर्व शहरी एवं विकास मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed