फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Farmers are preparing to plant paddy seedlings, Super-102 seeds have arrived

Kangra News: धान की पनीरी लगाने की तैयारी में किसान, सुपर-102 बीज पहुंचा

Thu, 22 May 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 22 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers are preparing to plant paddy seedlings, Super-102 seeds have arrived
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के किसान गेहूं की फसल की कटाई के बाद धान की पनीरी लगाने की तैयारी में हैं। इसके लिए सभी कृषि ब्लॉकों में धान का बीज पहुंचना शुरू हो गया है। अभी सुपर-102 किस्म का बीज पहुंचा है। इसे 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से किसानों को दिया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक सुपर-102 धान के चावल खाने में मीठे हैं और इसकी पैदावार भी अच्छी है। 90 से 100 दिन के भीतर यह किस्म पक कर तैयार हो जाती है। वहीं, किसानों को स्टार 795 धान के बीज के लिए बुधवार तक इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा सभी ब्लॉकों में एएचआर-8213 बीज भी पहुंचेगा। इसकी कीमत 150 रुपये प्रति किलो है। खुले बाजार में यह 300 से 600 रुपये प्रति किलो बिकता है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से सभी कृषि ब्लॉकों में सुपर 102 धान का बीज उपलब्ध है। इसके अलावा स्टार-795 और एएचआर-8213 बीज भी सभी केंद्रों में उपलब्ध करवाया जाएगा। इन तीनों किस्मों के दाम 150 रुपये प्रति किलो रहेंगे। - कुलदीप धीमान, उपनिदेशक, कृषि विभाग कांगड़ा
विज्ञापन


किस ब्लॉक को कितना बीज अलॉट (क्विंटल)
ब्लॉक एएचआर-8213 सुपर-120 स्टार-795
बैजनाथ 6 0 14
पंचरुखी 3 40 7
भवारना 0 2.5 8.5
भेडू महादेव 0 10 5
लंबागांव 0 0 0
नगरोटा बगवां 5 50 35
कांगड़ा 2 5 18
रैत 4 25 11
धर्मशाला 8 40 22
देहरा 0 0 0
परागपुर 0 0 0
नगरोटा सूरियां 0 0 25
नूरपुर 0 2 0
फतेहपुर 0 1 1
इंदौरा 0 0 0
पालमपुर सेल सेंटर 3 20 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed