फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   farmer aggitation in kangra

धान खरीद केंद्र खोलने के लिए आज गरजेंगे किसान, एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

Tue, 12 Oct 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
farmer aggitation in kangra
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत मंड क्षेत्र के ठाकुरद्वारा में दूसरी बार किसानों ने पगड़ी संभाल जट्टा के बैनर तले संयुक्त सभा का आयोजन अनूप ठाकुर की अध्यक्षता में किया। इसमें करीब 300 किसानों ने भाग लिया। सभा में पंजाब किसान यूनियन, हिमाचल प्रदेश किसान सभा, पगड़ी संभाल जट्टा अखिल भारतीय किसान सभा के किसानों नेे भाग लिया। बैठक में किसानों ने निर्णय लिया कि बुधवार सुबह भारी तादाद में किसान इकट्ठे होकर एसडीएम इंदौरा के माध्यम से भारतीय खाद्य निगम व हिमाचल सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें मुख्य यह मांग रखी जाएगी कि धान खरीद केंद्र को जल्द से जल्द खोला जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिमाचल सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए रियाली व त्यौड़ा में धान खरीद केंद्र खोलने की घोषणा की थी। लेकिन 12 अक्तूबर तक भी धान खरीद केंद्र नहीं खोला गया। वहीं मंगलवार को मंड के किसानों ने संयुक्त मोर्चे की इस बैठक में भारतीय खाद्य निगम का एक पत्र लोगों से साझा किया, जो सात अक्तूबर को जारी किया गया था। इस पत्र में रियाली और त्यौड़ा बिक्री केंद्र खोलने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। उसमें स्पष्ट लिखा है कि रियाली का खरीद केंद्र शर्तों के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार को हम एसडीएम दफ्तर में धरना-प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान मजदूर एकता दोआबा के अध्यक्ष कुलबंत संधू व धर्मेंद्र सिंह उनके साथी मौजूद रहे स्थानीय किसानों में राणा प्रताप, अनूप ठाकुर, राजेश ठाकुर, कुलदीप सिंह, अजीत पठानिया, विजय शर्मा, महेंद्र, राजन लाल, हुसैन आदि हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed