फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Expensive LPG cylinders have spoiled the budget, get relief soon

Kangra News: महंगे रसोई गैस सिलिंडर ने बिगाड़ा बजट, जल्द मिले राहत

Thu, 10 Apr 2025 08:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 08:55 AM IST
विज्ञापन
Expensive LPG cylinders have spoiled the budget, get relief soon
मीनाक्षी
रे (कांगड़ा)। रसोई गैस सिलिंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी पर रे क्षेत्र की महिलाओं ने रोष व्यक्त किया है। महिलाओं का कहना है कि इससे रसोई का बजट बिगड़ेगा। सामान्य उपभोक्ताओं को अब 803 के बजाय 853 और उज्ज्वला योजना में 503 की जगह अब 553 रुपये सिलिंडर के लिए चुकाने होंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी के हित में सरकार को घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतें वापस लेनी चाहिए।
विज्ञापन



पहले तो केंद्र सरकार ने महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलिंडर देकर आदत डाल दी हैं और अब इनके दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इससे माह भर के बनाए बजट में भी गड़बड़ होगी। सरकार को इन कीमतों को वापस लेना चाहिए। - मीनाक्षी स्थानीय निवासी
विज्ञापन



पहले महिलाएं चूल्हे पर बहुत काम करती थी। जंगल से लकड़ी लेकर भी आती थी लेकिन धीरे-धीरे अब यह लुप्त हो गया है। धुएं से महिलाओं को बचाने के दावे कर गैस सिलिंडर मुहैया करवाए, पर अब सरकार इनकी कीमतें बढ़ाकर परेशान कर रही है। - अंजना देवी स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन



महंगाई इतनी बढ़ गई है कि मध्यम वर्ग की महिलाओं को परेशानी हो रही है। सिलिंडर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ने से माह भर खर्च चलाना भी मुश्किल होगा। - सीमा देवी स्थानीय निवासी



जब चुनाव आते हैं तो हर चीज सस्ती कर देते हैं। जनता के वोट देने के बाद उनके बारे में नहीं सोचा जाता है। केवल वोट राजनीति तक जनता को प्रयोग किया जाता है। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के जो दाम बढ़ाए गए हैं, सरकार को उनको कम कर जनता को राहत देनी चाहिए। - सुनीता देवी स्थानीय निवासी

मीनाक्षी

मीनाक्षी

मीनाक्षी

मीनाक्षी

मीनाक्षी

मीनाक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed