फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Excessive use of social media is increasing stress: Anurag

सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग बढ़ा रहा तनाव : अनुराग

Sun, 24 May 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 24 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Excessive use of social media is increasing stress: Anurag
कांगड़ा। सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग, तुलना की भावना और साथियों के बीच खुद को बेहतर साबित करने की होड़ विद्यार्थियों में तनाव बढ़ा रही है। घर से दूर रहने वाले छात्रों में अकेलापन और निराशा की समस्या भी देखने को मिल रही है। यह बात जीएवी स्कूल कांगड़ा में आयोजित सीबीएसई कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन अनुराग शर्मा ने कही।
विज्ञापन

रविवार को विद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश शर्मा ने रिसोर्स पर्सन अनुराग शर्मा और मनोज जोशी का परिचय करवाया। अनुराग शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों पर परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने का दबाव लगातार बढ़ रहा है। प्रतियोगिता और भविष्य को लेकर चिंता के कारण छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मनोज जोशी ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों में पढ़ाई में रुचि कम होना, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, चिड़चिड़ापन, अत्यधिक थकान और नींद से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। आत्मविश्वास में कमी और नकारात्मक सोच भी विद्यार्थियों के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों को सुझाव दिया कि विद्यार्थियों को भावनाएं खुलकर साझा करने के लिए प्रेरित किया जाए। संतुलित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी बताया। साथ ही मोबाइल और सोशल मीडिया के उपयोग को सीमित कर रचनात्मक गतिविधियों में समय देने पर जोर दिया। कार्यशाला में नियमित काउंसलिंग सत्र आयोजित करने की आवश्यकता भी बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed