{"_id":"67db1adba7e8d67dc10c532b","slug":"examination-with-portable-x-ray-machine-19-people-showed-symptoms-of-tb-kangra-news-c-95-1-kng1002-169763-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पोर्टेबल एक्सरे मशीन से जांच, 19 लोगों में टीबी के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पोर्टेबल एक्सरे मशीन से जांच, 19 लोगों में टीबी के लक्षण
Thu, 20 Mar 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड डाडासीबा के तहत ढलियारा के बजाय बीहीन में बुधवार को टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने पोर्टेबल एक्सरे मशीन से 50 लोगों की टीबी जांच की। इस दौरान नौ लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। इसके अलावा फतेहपुर के तहत सीएचसी रे में 95 लोगों की जांच की गई। इसमें से 10 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। अब इन लोगों की टीबी की पुष्टि के लिए आगामी टेस्ट किए जाएंगे। अगर किसी में टीबी पाया जाता है तो उसका इलाज शुरू किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत जोखिमपूर्ण आबादी वाले लोगों की टीबी जांच की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह-जगह टीबी जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों को टीबी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन