फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ex-soldier shoots himself after quarrel with relatives

Kangra News: रिश्तेदारों से कहासुनी के बाद पूर्व सैनिक ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 20 Jul 2025 08:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Jul 2025 08:25 AM IST
विज्ञापन
Ex-soldier shoots himself after quarrel with relatives
रिहलू में पूर्व सैनिक के आत्महत्या करने के बाद घटना स्थल पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम। -
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के रिहलू गांव में शनिवार को 65 वर्षीय पूर्व सैनिक भजन लाल ने समधी पक्ष के लोगों से मामूली विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह लगभग 11 बजे की है।

गोली चलने की आवाज सुनकर घर के सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर भजन लाल को मृत अवस्था में पाया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना शाहपुर के प्रभारी करतार चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इनमें दीवार और बरामदे की छत पर गोली लगने के निशान भी शामिल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


भजन लाल के परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शिमला में नौकरी करता है और छोटा बेटा छह महीने पहले शादी के बाद विदेश में कार्यरत है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बड़े बेटे के ससुराल पक्ष के कुछ लोग उनके घर आए थे। दोनों परिवारों के बीच किसी विषय पर कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भजन लाल अपने कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद दो गोलियां चलने की आवाज आई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। जांच के दायरे में बड़े बेटे के ससुराल पक्ष के पांच से छह लोगों को भी शामिल किया गया है।


थाना प्रभारी करतार चंद ने कहा कि सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में जिनके नाम लिखे हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed