फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Even those with less land can increase their income through agro-forestry: Dr. Vipan

कृषि वानिकी से कम जमीन वाले भी बढ़ा सकते हैं अपनी आय : डॉ. विपन

Thu, 21 Nov 2024 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 21 Nov 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
Even those with less land can increase their income through agro-forestry: Dr. Vipan
जाच्छ में किसानों की तकनीक सिखाते हुए विशेषज्ञ। -संवाद
जसूर/राजा का तालाब (कांगड़ा)। डॉ. यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय के जाच्छ अनुसंधान केंद्र में अनुसूचित जाति से संबंधित किसानों के लिए राष्ट्रीय कृषि वानिकी परियोजना के तहत दो दिवसीय आवासीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र जाच्छ के सह-निदेशक डॉ. विपिन गुलेरिया ने किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में डॉ. विपिन गुलेरिया ने कहा कि कृषि वानिकी के माध्यम से किसान कम भूमि पर अधिक आय अर्जित कर सके हैं। उन्होंने इसके तरीके भी सिखाए। किसानों को चारे, लकड़ी और फलों की बहु वर्षीय फसलें जैसे तूनी, लसूड़ा, जैसे फलों के साथ औषधीय पौधे, सब्जियां, ड्रैगन फ्रूट इत्यादि की मिश्रित खेती करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में वानिकी महाविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. संजीव ठाकुर ने किसानों को पेड़ों से कम समय में अधिक उपज से आर्थिक स्थिति को सुधारने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

ड्रैगन फ्रूट को कृषि में सम्मिलित करने के लिए उन्नत किसान जीवन सिंह राणा ने किसानों को ड्रैगन लगाने की विधि एवं उसकी उपज से होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी दी। समापन पर कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ. शैलेश सूद भी उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को कृषि और कृषि वानिकी एवं बांस संबंधित परियोजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed