फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Even ear-cleaning equipment is unavailable at the regional hospital.

Kangra News: क्षेत्रीय अस्पताल में कान की सफाई का सामान भी नहीं

Sat, 29 Aug 2026 11:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
Even ear-cleaning equipment is unavailable at the regional hospital.
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के नाक, कान और गला (ईएनटी) विभाग में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। ईएनटी ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 100 मरीज पहुंचते हैं। इनमें से करीब 15 मरीजों को चिकित्सक कान की सफाई करवाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

मरीजों का आरोप है कि अस्पताल में कान साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान्य सलाइन सॉल्यूशन और सिरिंज तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्हें यह सामान बाजार से खरीदना पड़ रहा है। इसके अलावा चिकित्सकों की ओर से लिखी जा रही कुछ दवाइयां भी मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे सुहड़ा वार्ड निवासी जय कुमार, पड्डल के सुखदेव, देवधार की मनोरमा और चुनी लाल व बरोट के लपास से आए काहन चंद और कृष्णा देवी ने बताया कि कान में संक्रमण और दर्द की शिकायत के बाद वे जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जांच के बाद चिकित्सक ने कान में जमा मैल की सफाई के लिए बाजार से जरूरी सामान लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने कहा कि इतने बड़े अस्पताल में कान की सफाई के लिए आवश्यक सामान्य सामग्री उपलब्ध न होना चिंता का विषय है। जय कुमार ने बताया कि कान की सफाई के लिए सॉल्यूशन, सिरिंज और दवाइयों समेत उन्हें करीब 1500 रुपये खर्च करने पड़े। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद लेकर पहुंचने के बावजूद उन्हें बाजार से सामान और दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।

अस्पताल प्रबंधन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यदि किसी मरीज को किसी भी तरह की दिक्कत पेश आ रही है तो वह कार्यालय में आएं और शिकायत दर्ज करवाएं।
डॉ. दिनेश ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed