फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Even after the announcement of the relief package, no help was received from the Centre: Pathania

राहत पैकेज की घोषणा के बाद भी केंद्र से नहीं मिली मदद : पठानिया

Sat, 27 Sep 2025 05:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Sep 2025 05:51 PM IST
सार

धर्मशाला में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल को केंद्र से 1,500 करोड़ की राहत राशि न मिलने और भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य सरकार की राहत व रोजगार उपलब्धियों की जानकारी भी दी।

विज्ञापन
Even after the announcement of the relief package, no help was received from the Centre: Pathania
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया। -संवाद

विस्तार

धर्मशाला। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने बताया कि इस मानसून सीजन के दौरान राज्य को सरकारी और गैर-सरकारी संपत्ति सहित 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता में पठानिया ने कहा कि भाजपा नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि केंद्र ने पर्याप्त मदद जारी की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से अब तक 500 करोड़ रुपये की राहत प्रदान कर चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए प्रदेश में 7 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है, जबकि केंद्र केवल 1.30 लाख रुपये देता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने सरकारी क्षेत्र में युवाओं को उपलब्ध कराई गई नौकरियों का भी विवरण दिया। पिछले ढाई वर्षों में 23,191 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। आगामी समय में शिक्षा विभाग में 9,535 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा निजी क्षेत्र में 51,425 युवाओं को रोजगार मिला है, 1,300 से अधिक युवाओं को पुलिस बल में भर्ती किया जा रहा है। पटवारी, जेबीटी, डॉक्टर और पंचायत सचिव के पद भी क्रमशः 600, 600, 200 और 300 भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में 1,602 बिजली उपभोक्ता मित्र और 1,000 टी-मेट नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं के लिए 2,000 ई-थ्री-व्हीलर टैक्सी के परमिट जारी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मैरिट आधारित चयन और रोजगार सृजन के लिए ठोस कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed