फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Entry of heavy vehicles banned in Dharamsala from 12 noon tomorrow

Kangra News: धर्मशाला में कल दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Sat, 03 May 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles banned in Dharamsala from 12 noon tomorrow
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाब किंग्स के कुछ​खिलाड़ियों ने ही अभ्यास किया। इस - फोटो : - हड्डी वार्ड में बंद पड़ा कूलर व एसी। संवाद
धर्मशाला। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को पंजाब और लखनऊ के बीच आईपीएल के मैच में दर्शकों की भीड़ को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ट्रैफिक प्लान के अनुसार आवाजाही करवाएगी। रविवार को दोपहर 12:00 बजे से धर्मशाला-मैक्लोडगंज में सीमेंट, सरिया और रेत-बजरी ले जाने भारी वाहनों की आवाजाही बंद होगी। इन वाहनों को मैच समाप्त होने के दो घंटे बाद शहर में चलने की अनुमति रहेगी। साथ ही धर्मशाला से चलने वाली वोल्वो बसें वाया चड़ी होते हुए कांगड़ा और पठानकोट के लिए जाएंगी। शहर में सामान्य रूट पर चलने वाली बसों को भी रेडक्राॅस चौक और शिक्षा बोर्ड बस स्टॉप पर रुकने की अनुमति नहीं रहेगी।
विज्ञापन


धर्मशाला स्टेडियम में 4, 8 और 11 मई को आईपीएल मैच खेेले जाएंगे। इसके लिए कांगड़ा पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत वाहनों को शहर में आने-जाने दिया जाएगा। रविवार को सुबह 09:00 बजे या वाहनों की आमद बढ़ने पर सुबह 11:00 बजे ट्रैफिक प्लान को लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत कांगड़ा-चैतडू की ओर से धर्मशाला पहुंचने के लिए ट्रैफिक शीला-दाड़ी से होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे, कुनाल पत्थरी रोड सकोह वनवे रहेगा। वहीं, वापसी वाया सकोह से होगी।
विज्ञापन


धर्मशाला से मैक्लोडगंज और खनियारा जाने वाले वाहनों को कोतवाली बाजार-फव्वारा चौक से होते हुए मैक्लोड़गंज को खड़ा डंडा और कैंट रोड और खनियारा के लिए भेजा जाएगा। मैक्लोडगंज से वापसी पर वाहनों को बाईपास रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, खड़ा डंडा रोड से धर्मशाला आने वाले वाहनों को हाईकोर्ट रेस्ट हाउस चौक से डीसी रेजीडेंसी रोड से होते हुए बाईपास रोड से वोल्वो बस स्टैंड की ओर भेजा जाएगा। वहीं, खनियारा से धर्मशाला आने वाले वाहनों को खनियारा पुल से श्मशानघाट रोड पर नंदिनी विला से होते रामनगर से आंबेडकर चौक की ओर भेजा जाएगा। चड़ी रोड से धर्मशाला, मैक्लोडगंज और खनियारा जाने वाले वाहनों को भी कोतवाली बाजार वाया गांधी चौक होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुंबई की टीम के हयात रेजिडेंसी में ठहरने के चलते फरसेटगंज मुख्य चौक से टैंगलवुड और होटल तक का रास्ता वनवे रहेगा। टीम के आने-जाने के समय इस रोड पर अन्य वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। इसके अलावा धर्मशाला शहर में इस बार टैक्सियों में दर्शकों को बिठाने और उतारने के लिए कचहरी चौक चिह्नित किया है। इस चौक से आगे स्टेडियम की ओर टैक्सियों के जाने पर रोक रहेगी।




नीट परीक्षार्थियों को प्रतिबंधों में छूट

धर्मशाला में रविवार को खेले जाने वाले मैच के दौरान नीट परीक्षा भी है। यह परीक्षा दोपहर बाद 2:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी। ऐसे में शहर में आने-जाने के लिए लागू होने वाले ट्रैफिक प्लान में नीट परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड दिखाने पर प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी। पुलिस कर्मी भी इन परीक्षार्थियों के वाहनों को परीक्षा केंद्र तक जाने से नहीं रोकेंगे, इसके लिए एसपी कांगड़ा की ओर निर्देश भी जारी किए हैं। वहीं, परीक्षार्थियों को केंद्र तक छोड़ने के बाद अभिभावकों को अपने वाहन अन्य स्थान पर खड़े करने होंगे और परीक्षा के उपरांत परीक्षार्थी को पैदल ही वाहन तक जाना होगा।


यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

वीवीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था एचपीसीए स्टेडियम के सामने साई मैदान के पास होगी। इसके अलावा चरान फुटबाल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। अन्य वाहनों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला, दाड़ी, जोरावर स्टेडियम और बाईपास मार्ग सहित शहर में उपलब्ध पार्किंग स्थलों में वाहन पार्क करने की सुविधा होगी। शटल बसों के माध्यम से दाड़ी और जोरावर मैदान से लोगों को धर्मशाला में लाया जाएगा। वहीं, खिलाड़ियों की आवाजाही के दौरान आईटीआई से स्टेडियम मार्ग में वाहनों को रोका जाएगा।



धर्मशाला में मैचों के दौरान ट्रैफिक प्लान को लागू किया जाएगा। धर्मशाला से आने-जाने सहित शहर में भी विभिन्न मार्गाें पर वनवे व्यवस्था रहेगी। रविवार को नीट परीक्षा के चलते परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड दिखाने पर इन प्रतिबंधों से राहत रहेगी।


- शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाब किंग्स के कुछखिलाड़ियों ने ही अभ्यास किया। इस

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाब किंग्स के कुछखिलाड़ियों ने ही अभ्यास किया। इस - फोटो : - हड्डी वार्ड में बंद पड़ा कूलर व एसी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed