{"_id":"6823a2958e61f789660d1478","slug":"ensure-smooth-supply-of-drinking-water-and-electricity-in-summer-chandra-kangra-news-c-95-1-kng1004-176806-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में पेयजल-विद्युत आपूर्ति सुचारु रखना करें सुनिश्चित : चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों में पेयजल-विद्युत आपूर्ति सुचारु रखना करें सुनिश्चित : चंद्र
Wed, 14 May 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 14 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
जजाली में विभागों के अधिकारियों से बैठक करते हुए कृषि मंत्री चन्द्र कुमार । स्रोत: एपीआरओ
जवाली (कांगड़ा)। गर्मियों के मौसम में जल और विद्युत आपूर्ति की सुचारू रखने की व्यवस्था अधिकारी सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। यह बात मंगलवार को कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने जवाली में जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कही। बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने और मौजूदा वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को तय करने पर चर्चा की गई।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपमंडल के जवाली, नगरोटा सूरियां और कोटला क्षेत्रों में जनता को बिजली और पानी की कोई समस्या न हो। गर्मियों में बढ़ती मांग को देखते हुए जल और बिजली सेवाओं की नियमित निगरानी की जाए और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही अवैध रूप से जल आपूर्ति लाइनों में टुल्लू पंप लगाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, क्योंकि इससे आम जनता को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने हेतु नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं और लाइनों का विस्तार किया जा रहा है। इससे विशेषकर ग्रामीण इलाकों में स्थिर और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।