फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Employment opportunities will be created in the field of wool production: Manoj

ऊन उत्पादन के क्षेत्र में सृजित किए जाएंगे रोजगार के अवसर : मनोज

Wed, 30 Apr 2025 05:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
Employment opportunities will be created in the field of wool production: Manoj
धर्मशाला में मीडिया से बातचीत करते वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार और अन्य। -संवाद
धर्मशाला। सूबे में ऊन उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को प्रदेश के भीतर ही रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके। इससे युवाओं को रोजगार की तलाश में बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह बात हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज कुमार ने मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भेड़-बकरी पालन न केवल व्यवसाय है बल्कि गद्दी समुदाय की संस्कृति भी है। वर्तमान में विलुप्त होते भेड़ पालन व्यवसाय का संरक्षण जरूरी है। पिछले कुछ वर्षों से भेड़ पालकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें चरागाह क्षेत्र का कम होना, जंगलों में तारबंदी, भेड़-बकरियों का चोरी होना, इनकी सुरक्षा, ऊन का समर्थन मूल्य और विपणन, पशुओं के लिए घास और मौसमी बीमारियों की समस्या प्रमुख है।
विज्ञापन

मनोज ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि ऊन का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए। ऊन की कताई (स्पिंनिंग) कर उनसे बनने वाले उत्पाद की इंडस्ट्री स्थापित की जाए और भेड़ पालकों के डेरे पर ही भेड़-बकरियों की विभिन्न बीमारियों के इलाज की व्यवस्था हो। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि जो विश्वास उन्होंने जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वूल फेडरेशन निदेशक मंडल के सदस्य राजेश कपूर, हंसराज, गद्दी-सिप्पी उत्थान संस्था के अध्यक्ष देशराज अत्री, हिमालयन गद्दी यूनियन के अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह, हंसराज ठाकुर, धनी राम अवस्थी और कमलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed