फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Emphasis will be on improving cleanliness and increasing income

Kangra News: सफाई व्यवस्था सुधारने और आय बढ़ाने पर रहेगा जोर

Thu, 06 Feb 2025 01:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Emphasis will be on improving cleanliness and increasing income
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला का नौवां वार्षिक बजट निगम की आय बढ़ाने और सफाई व्यवस्था पर केंद्रीय होगा। नगर निगम अपने आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लेगा। साथ ही निगम संपत्ति को दुरुस्त कर वहां से आमदनी के लिए प्रयास करेगा। इसके अलावा सभी 17 वार्डों में विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, मर्ज एरिया में अभी लोगों को गृहकर देने के लिए समय मिल सकता है, क्योंकि अभी तक नगर निगम सभी 17 वार्डों में संपत्ति का पता लगाने के लिए सर्वे नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फरवरी के तीसरे हफ्ते में नगर निगम धर्मशाला का नौवां वार्षिक बजट पारित होगा। इसमें लोगों की ओर से लटकाए गए शुल्क को भी लेने के लिए कोई फैसला हो सकता है। नगर निगम की चौथी मेयर नानू शर्मा अपने कार्यकाल को दूसरा और नगर निगम का नौवां बजट पेश करेंगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

इससे पहले मेयर नानू शर्मा ने वर्ष 2024-25 में नगर निगम का आठवां बजट 141.23 करोड़ रुपये का बजट पारित किया था। बजट में सभी वार्ड के लिए एक-एक करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। सीवरेज के लिए एमसी में मर्ज एरिया के लिए 60 करोड़ रुपये सरकार से प्राप्त करने को रखा गया था। गोसदन सराह को अब अपग्रेड करने के लिए डेढ़ करोड़, सफाई व्यवस्था पर सात करोड़, पार्किंग को 1.20 करोड़, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए दो करोड़ और शौचालय रखरखाव को 30 लाख रुपये बजट रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया
नगर निगम धर्मशाला के वित्तीय हाल आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया जैसे ही हैं। वर्ष 2024-25 में नगर निगम ने 141.23 करोड़ रुपये का पहाड़ जैसा बजट पास तो कर दिया था, लेकिन निगम की अनुमानित सालाना आय केवल 29 करोड़ रुपये के करीब ही थी। इसमें से भी करोड़ों के टैक्सों पर कारोबारियों और लोगों ने कुंडली मार रखी है। निगम ने बजट का 47 फीसदी पैसा प्रदेश सरकार से मांग था। सवाल यह उठता है कि सरकार का खजाना खुद खाली है तो वे निगम को क्या देंगे। नगर निगम के 17 वार्डों में सालाना सफाई व्यवस्था पर सात से 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मगर टैक्स के नाम पर निगम को आधा भी नहीं मिल पा रहा है।



नगर निगम धर्मशाला के वार्षिक बजट से तैयारियां चल रही हैं। शहर में सफाई व्यवस्था और निगम की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा सभी 17 वार्डों में विकास कार्यों और अन्य चीजों पर भी फोकस किया जाएगा। फरवरी के तीसरे हफ्ते तक बजट पेश किया जाएगा।
- नीनू शर्मा, मेयर नगर निगम धर्मशाला।

अभी तक पेश किए गए बजट
वर्ष बजट मेयर
2017-18 138.42 करोड़ रजनी व्यास
2018-19 95.11 करोड़ रजनी व्यास
2019-20 77.65 करोड़ देवेंद्र जग्गी
2020-21 139.83 करोड़ देवेंद्र जग्गी
2021-22 149.32 करोड़ देवेंद्र जग्गी
2022-23 187.88 करोड़ ओंकार नैहरिया
2023-24 204.77 करोड़ ओंकार नैहरिया
2024-25 141.23 करोड़ नीनू शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed