{"_id":"61571a058ebc3e4716080450","slug":"electricity-remained-closed-for-12-hours-in-kangra-city-kangra-news-sml3857881128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में बारह घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में बारह घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। कांगड़ा नगर में वीरवार रात को हुई तेज बारिश के चलते बिजली की सप्लाई शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे बहाल हो पाई। बिजली बहाल होने में करीब बारह घंटे से अधिक का समय लग गया।
पुराना कांगड़ा में बिजली सुबह तक आई, वहीं कांगड़ा नगर के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम तक बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई। दिन भर लाइट न होने से क्षेत्रवासियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। लाइट न होने से व्यापारियों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की सी बारिश या हवा चलने पर कांगड़ा नगर में बिजली का गुल होना आम है।
एसडीओ संजीव रात्रा ने बताया कि बारिश के बाद कई जगह मरम्मत कार्य करने की वजह से बिजली देर से बहाल हो पाई। वीरवार रात को पॉलिटेक्निक के नजदीक बिजली तारों पर पेड़ गिरने से तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इन्हें बहाल करने में समय लगा। उन्होंने कहा कि वैसे भी शुक्रवार को शटडाउन के लिए परमिशन ली थी। इसके चलते पूरा दिन तारों की मरम्मत की गई। शाम लगभग पांच बजे विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।