{"_id":"69b71021aacc48bf5f0be65b","slug":"electricity-board-pensioners-protested-against-smart-electricity-meters-kangra-news-c-95-1-ssml1021-224519-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विद्युत बोर्ड के पेंशनरों ने किया स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विद्युत बोर्ड के पेंशनरों ने किया स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध
Mon, 16 Mar 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम बैजनाथ इकाई की बैठक केसी कटोच की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में हुई। बैठक में पेंशनभोगियों की लंबित मांगों और बिजली बोर्ड द्वारा लागू किए जा रहे नए निर्णयों पर चर्चा की गई। साथ ही मौजूदा बिजली मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया।
इस बैठक में जिला महासचिव विजय भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पेंशनभोगियों ने अपनी बकाया राशि का भुगतान न होने पर कड़ा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार और बोर्ड प्रशासन ने लंबित एरियर व अन्य देय राशि जल्द जारी नहीं की, तो पेंशनभोगी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
यूनिट सचिव बलबीर सिंह राणा ने सभी का स्वागत किया और एकता बनाए रखने की अपील की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगत सिंह ने भी बैठक को संबोधित कर मांगों पर जोर दिया। इस अवसर पर किशोरी लाल, सुरिंद्र अवस्थी, विनोद शर्मा, प्रकाश चंद, महताब सिंह, रोशन कश्यप, चिंत सिंह और बलदेव सिंह सहित अन्य पेंशनभोगी मौजूद रहे।