फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electric buses will run in Dharamshala

पर्यटन नगरी धर्मशाला में लोकल रुत पर चलेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें: नैहरिया

Fri, 23 Jul 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Electric buses will run in Dharamshala
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में लोकल रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यम से शीघ्र ही 15 बसों की खरीद की जाएगी। परिवहन विभाग के माध्यम से 18.50 करोड़ से बसों की खरीद की जाएगी, जबकि 2.50 करोड़ रुपये से चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 30 सीटर बस एक घंटा चार्जिंग के बाद 200 किलोमीटर का सफर करेगी। विधायक विशाल नैहरिया ने बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कोरोनाकाल में सेवाएं देने वाले चालक, परिचालक सम्मानित किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मशाला क्षेत्र के स्थानीय स्थानों को जोड़ने के लिए दो स्पेशल मिनी इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की जाएंगी। इससे अब तक पूरी तरह से बस रूट से अनछुए रहने वाले शिक्षा बोर्ड से धर्मशाला स्टेडियम दाड़ी, चेलियां, सकोह वाया चीलगाड़ी, रामनगर-श्यामनगर सहित एक दर्जन के करीब धर्मशाला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बसें चलेंगी। धर्मशाला बस स्टैंड के रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करने के लिए भी मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से बात चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्कशाप की जल्द मरम्मत की जाएगी। साथ ही कर्मियों को आराम करने के लिए भवन में विश्राम गृह, शौचालय व पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए निगम के अधिकारियों को बजट का एस्टिमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं, और कार्य को जल्द ही पूरा करने की बात कही है। इस दौरान एचआरटीसी के आरएम पंकज चड्ढा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, महामंत्री राजेश वर्मा, सचिव रवि कांत शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री आदित्य पंडित, नानक, संजय कौशल, राज गोपाल, रजनीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed