फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electric bus ran from Old Kangra to Tanda

Kangra News: पुराना कांगड़ा से टांडा के लिए दौड़ी इलेक्ट्रिक बस

Tue, 11 Feb 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Electric bus ran from Old Kangra to Tanda
कांगड़ा। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने पुराना कांगड़ा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए इलेक्ट्रिक राइड विद प्राइड बस सुविधा शुरू कर दी है। निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने इसका शुभारंभ किया। यह बस सुबह 7:40 पर पुराना कांगड़ा की लाइब्रेरी से कांगड़ा के लिए चलेगी फिर टांडा पहुंचेगी। इसके अलावा एक राइड विद प्राइड वाहन की सुविधा कांगड़ा से खोली, टांडा वाया कछियारी भी सोमवार से शुरू की गई। कछियारी से यह वाहन सुबह साढ़े सात बजे चलेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर अजय वर्मा ने कहा कि वर्षों से कांगड़ा के गुप्त गंगा सड़क मार्ग पर बंद पड़ी एचआरटीसी बस सेवा को शुरू कर चार बसों के रूट कांगड़ा बाईपास से डाइवर्ट कर वाया गुप्त गंगा किए गए हैं। इनमें कांगड़ा से नागनी, हरिपुर से धर्मशाला वाया टांडा और धर्मशाला से कांगड़ा वाया टांडा बसेंं अब वाया गुप्तगंगा मार्ग जोगीपुर पंचायत से तहसील चौक होकर कांगड़ा बस अड्डे को जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed