फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Elderly woman from Maharashtra dies at Gopalpur spiritual centre

Kangra News: गोपालपुर के आध्यात्मिक केंद्र में महाराष्ट्र की बुजुर्ग महिला की मौत

Mon, 08 Jun 2026 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 08 Jun 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman from Maharashtra dies at Gopalpur spiritual centre
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के अंतर्गत गोपालपुर स्थित एक आध्यात्मिक केंद्र में आई महाराष्ट्र की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका की बेटी अमेरिका (यूएसए) में रहती है, जिसके सोमवार तक पालमपुर पहुंचने की उम्मीद है। इस वजह से शव को फिलहाल पालमपुर अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के थाणे की रहने वाली 75 वर्षीय चंदन रविकांत ठाकुर पिछले दो-तीन दिनों से गोपालपुर के इस आध्यात्मिक केंद्र में आई हुई थीं। रविवार सुबह अचानक उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला मधुमेह (डायबिटीज) की मरीज थीं। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकना (हार्ट अटैक) माना जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, मौत के असल कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed