फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Elderly people outnumber corona infections as well, kangra news

बुजुर्गों ने साथ युवाओं पर भी भारी पड़ने लाग कोरोना संक्रमण।

Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Elderly people outnumber corona infections as well, kangra news
धर्मशाला। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पहले के मुकाबले काफी खतरनाक और प्रभावशाली है। संक्रमण अब बुजुर्गोें के साथ-साथ युवाओं पर भी भारी पड़ने लगा है। पहले के मुकाबले अब कोरोना से मृत्यु दर भी बढ़ गई है। पिछले दो-तीन दिनों में 32 से 46 वर्षीय युवाओं ने भी संक्रमण व अन्य बीमारियों के कारण दम तोड़ा है। जिला कांगड़ा में अप्रैल माह की बात की जाए को 15 दिनों में 15 फीसदी संक्रमितों की कोरोना के कारण मौत दर्ज की गई है। यानी एक वर्ष के मुकाबले अप्रैल के 15 दिनों में 15 फीसदी संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल के 15 दिनों में 38 मरीजों की मौत हो चुकी है। यानी हर दिन दो से अधिक संक्रमितों ने वायरस व अन्य बीमारियों के कारण दम तोड़ दिया है। वहीं बढ़ते संक्रमण की बात करें तो 15 दिनों में 2085 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1002 मरीजों ने संक्रमण को मात भी दी है।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में बढ़ते संक्रमण के चलते रिकवरी रेट में भारी गिरावट आई है। पिछले 15 दिनों में सात प्रतिशत रिकवरी रेट कम हुआ है। 31 मार्च तक जिला में कोरोना का रिकवरी रेट 91 प्रतिशत था लेकिन बढ़ते संक्रमण के कारण अब रिकवरी रेट 91 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण की दूसरी लहर पहले से घातक : सीएमओ
-------------------------
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पहले से घातक और खतरनाक है। इसलिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें और अपने साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें। वहीं कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए वैक्सीन अभियान में बढ़-चढ़ भाग लें।
तारीख मामले स्वस्थ मौतें
------------------------------------
1 अप्रैल 95 27 0
2 अप्रैल 51 83 1
3 अप्रैल 104 52 3
4 अप्रैल 48 37 1
5 अप्रैल 111 55 1
6 अप्रैल 112 107 2
7 अप्रैल 164 25 5
8 अप्रैल 109 43 2
9 अप्रैल 165 97 4
10 अप्रैल 144 94 5
11 अप्रैल 128 107 0
12 अप्रैल 249 24 2
13 अप्रैल 148 119 6
14 अप्रैल 178 21 5
15 अप्रैल 197 111 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed