फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Elderly man's body found in field, feared to have been bitten by jackals

Kangra News: खेत में मिला बुजुर्ग का शव, रंगड़ों के काटने की आशंका

Thu, 30 Oct 2025 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 30 Oct 2025 07:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly man's body found in field, feared to have been bitten by jackals
नूरपुर (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत ममूह गुरचाल के ठेहड़ गांव में दो दिन पहले घर से लकड़ियां लेने गए 75 वर्षीय बुजुर्ग कर्म चंद का खेत से शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मौत का कारण रंगड़ों के काटने को बताया है। शव पर रंगड़ों के काटने के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा शव बरामदगी के समय भी वहां रंगड़ मौजूद थे।
विज्ञापन

ममूह गुरचाल पंचायत के प्रधान खुशवंत सिंह ने बताया कि कर्म चंद 27 अक्तूबर की शाम को घर के पास जंगल में लकड़ियां लेने गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह परिजनों ने उन्हें सूचित किया। फिर दोपहर बाद सदवां पुलिस चौकी में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम गांव के एक व्यक्ति ने खेत में बुजुर्ग का शव पड़ा देखा और परिजनों को सूचित किया। परिजनों और गांव वालों ने शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद बुधवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में रंगड़ों के काटने से ही बुजुर्ग की मौत होने की आशंका है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed