फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Elderly man dies in fight over land dispute, family members say he lost his life due to pushing

Kangra News: जमीनी विवाद को लेकर झगड़े में बुजुर्ग की मौत, परिजन बोले- धक्का देने से गई जान

Wed, 14 Aug 2024 03:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in fight over land dispute, family members say he lost his life due to pushing
फतेहपुर (कांगड़ा)। जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े के दौरान धक्का लगने से गिरे बुजुर्ग की मौत हो गई। यह मामला पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत मनोह सिहाल के गांव पदर वासियां का है।
विज्ञापन

बुजुर्ग के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके दो पड़ोसियों में झगड़ा चल रहा था कि साथ बैठे कर्म चंद (91) को उनकी ओर से धक्का दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे रमेश कुमार ने बताया कि उनके दो पड़ोसियों का आपस में जमीनी विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान इन परिवारों में मंगलवार को झगड़ा हो गया। इस बीच उनके पिता कर्म चंद साथ ही बैठे थे। इस दौरान उनको धक्का देकर गिराया गया। वह घायल हुए पिता को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है तो वहीं पंचायत उपप्रधान कमल सिंह ने बताया कि उनकी पंचायत में उक्त दुखदाई घटना हुई है। जिसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी पवन गुप्ता ने कहा पुलिस ने मृतक के आश्रितों के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed