फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Eight Khelo India sub-centers demanded for the district

Kangra News: जिले के लिए मांगे खेलो इंडिया के आठ उपकेंद्र

Tue, 17 Jun 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 17 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Eight Khelo India sub-centers demanded for the district
धर्मशाला। जिला कांगड़ा को खेलो इंडिया के आठ उपकेंद्र मिलने की उम्मीद है। इसके लिए एक प्रस्ताव जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से राज्य खेल विभाग को भेजा है, वहां से प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। जिला खेल विभाग के प्रस्ताव के अनुसार शाहपुर में फुटबाल, मटौर और धर्मशाला में कबड्डी, जयसिंहपुर में वॉलीबाल, कांगड़ा और जयसिंहपुर में हॉकी का सब सेंटर खोलने की मांग की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा कांगड़ा में बॉस्केटबाल और सलियाणा में एथलेटिक्स के अभ्यास के लिए उपकेंद्र खोलने की मांग भी की है। अब केंद्र सरकार से मंजूरी के बाद इन उपकेंद्रों को खोला जाएगा। खेलो इंडिया सब सेंटर के लिए चार साल तक ग्रांट मिलती है। इसमें खेल के सामान और कोच की फीस का मिलाकर सालाना पांच लाख रुपये की राशि दी जाती है। उधर, जिला खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों से खेलाे इंडिया के उपकेंद्र खोलने की मांग आई थी। इसके बाद प्रदेश खेल विभाग को प्रस्ताव भेजा है। अब केंद्र सरकार पर निर्भर करेगा की कहां, ये उपकेंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed