{"_id":"6831c72c3fad919f6b0bcde6","slug":"eight-khair-trees-were-cut-in-kharota-patan-kangra-news-c-95-1-kng1004-178424-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खरोटा पत्तन में खैर के आठ पेड़ काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खरोटा पत्तन में खैर के आठ पेड़ काटे
Sun, 25 May 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 25 May 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
खरोटा पत्तन के पास काटे गए खैर के पेड़। -स्रोत : जागरुक पाठक
जवाली (कांगड़ा)। वन्य प्राणी विभाग की जमीन से खैर माफिया लगातार पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात खरोटा पत्तन के पास विभाग की जमीन से खैर के आठ पेड़ काटे गए। इससे पहले 15 मई को भी इसी स्थान पर माफिया ने खैर के 10 पेड़ काटे थे। इस बार वन विभाग की टीम ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार वन्य प्राणी विभाग की टीम ने खैर माफिया को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की थी। कटाई की आवाज सुनकर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन माफिया इलेक्ट्रिक कटर, वुड कटर, बैटरी, दो चैन सेट और दराटियां छोड़कर गाड़ी में बैठकर भाग गए। टीम ने पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। मौके से दो इलेक्ट्रिक कटर, वुड कटर, 12 बैटरियां, दो चैन सेट और दराटियां बरामद की गईं हैं। कटे हुए पेड़ भी मौके पर मौजूद हैं।
वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ रेजीनोड रॉयस्टोन ने बताया कि विभाग ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।