{"_id":"698ce0c3b123dfcb230f2091","slug":"efforts-begin-to-increase-tourism-activities-in-pong-kangra-news-c-95-1-kng1004-220160-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पौंग में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पौंग में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने की कवायद शुरू
विज्ञापन
धर्मशाला। पौंग बांध में बायोडायवर्सिटी कंजरवेशन सोसायटी (बीसीएस) के माध्यम से नई पर्यटन गतिविधियों को शुरू किए जाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। इसके तहत चाटा और नंगल चौक क्षेत्र के लिए विशेष प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इसमें पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर इन गतिविधियों को शुरू किया जाना प्रस्तावित है। बीसीएस और जिला वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी (डब्ल्यूएसएएएस) सोसायटी के बीच एमओयू होने की संभावना है।
इससे पहले भी बीसीएस की ओर से पौंग बांध परियोजना में नई गतिविधियां शुरू करने की संभावनाएं तलाशी जाती रही हैं। प्रस्तावित योजना में धमेटा के समीप चाटा और डाडासीबा क्षेत्र के नंगल चौक को शामिल किया गया है। मास्टर प्लान बायोडायवर्सिटी संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है, जिससे पर्यटन गतिविधियों से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। पौंग स्थित वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में पर्यटकों के लिए पहले से ही कुछ व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनमें स्पीड बोट, पैडल बोट और फ्लोटिंग डेक जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं, नए प्रस्ताव के अंतर्गत गतिविधियों का विस्तार के साथ इको-फ्रेंडली पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है।
जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि पौंग बांध क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी कंजरवेशन को प्राथमिकता देते हुए पर्यटन गतिविधियों को संतुलित तरीके से बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित दोनों सोसायटियां मिलकर विस्तृत योजना तैयार करेंगी। इससे क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।