फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Eco-tourism will preserve Himachal's forest wealth: K Thirumal

ईको-टूरिज्म से संरक्षित होगी हिमाचल की वन संपदा : के थिरुमल

Sun, 06 Sep 2026 07:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
Eco-tourism will preserve Himachal's forest wealth: K Thirumal
कार्यशाला में स्थानीय समुदायों की भागीदारी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर दिया जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के उद्देश्य से शनिवार को धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ईको-टूरिज्म की संभावनाओं, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
कार्यशाला में स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों को पर्यटन से जोड़ने तथा प्रदेश की प्राकृतिक और वन संपदा के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। हिमाचल प्रदेश कैडर के भारतीय वन सेवा अधिकारी के. थिरुमल ने ईको-टूरिज्म के सतत विकास की संभावनाओं पर विचार साझा किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता को देखते हुए ईको-टूरिज्म को पर्यावरण संरक्षण के साथ विकसित किया जाना चाहिए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलने के साथ वे पर्यटन गतिविधियों से सीधे जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में कम्युनिटी फॉरेस्ट्री की भूमिका पर भी चर्चा हुई। स्थानीय समुदायों को ईको-टूरिज्म गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने को महत्वपूर्ण बताया गया।

ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आयोजित कार्यशाला में ईको-टूरिज्म और कम्युनिटी फॉरेस्ट्री से जुड़े अधिकारी तथा प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन मॉडल विकसित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed