फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ECH will be renovated with five lakh rupees in Shahpur: Dr. Rajiv

शाहपुर में पांच लाख रुपये से होगा ईसीएच का कायाकल्प : डॉ. राजीव

Wed, 21 May 2025 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 May 2025 08:34 AM IST
विज्ञापन
ECH will be renovated with five lakh rupees in Shahpur: Dr. Rajiv
बैठक के दौरान शाहपुर में पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों के साथ सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज। -स्रोत: ली
शाहपुर (कांगड़ा)। पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें, इसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिक अस्पताल शाहपुर में संचालित भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) केंद्र के जीर्णोद्धार के लिए पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह बात कांगड़ा-चंबा के सांसद राजीव भारद्वाज ने कही।
विज्ञापन

वह मंगलवार को पूर्व सैनिक लीग शाहपुर यूनिट की ओर से आयोजित बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता बीएसएम कर्नल जय सिंह ने की। इस दौरान करीब 50 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवा माताओं ने भाग लिया। लीग के अध्यक्ष कर्नल जय सिंह ने सांसद को पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं, पेंशन संबंधी अड़चनों और पुनर्वास योजनाओं में आ रही दिक्कतों को लेकर पूर्व सैनिक लंबे समय से परेशान हैं।
विज्ञापन

सांसद राजीव भारद्वाज ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार ठोस कदम उठा रही है। इस मौके पर मेजर कुलदीप बलौरिया, सचिव रत्न चंद, प्रेस सचिव सुरिंदर पटियाल, जनमेज सिंह, प्रीतम चंद, कमल नीटा सहित लीग के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed