फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Earthquake tremors cause cracks in house, family in panic

Kangra News: भूकंप के झटकों से मकान में आई दरारें, दहशत में परिवार

Sun, 07 Jun 2026 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Jun 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
Earthquake tremors cause cracks in house, family in panic
शाहपुर के महाड़ गांव में भूकंप के झटकों से टूटी कैंची। -स्रोत : जागरूक पाठक
शाहपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा जिले में आए भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत क्यारी के तहत आने वाले महाड़ गांव में भूकंप के कारण एक मकान को नुकसान पहुंचा है। गांव के निवासी जिगरी राम पुत्र धनी राम के चार कमरों वाले स्लेटपोश और पक्के मकान में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इससे भवन असुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन

जिगरी राम ने बताया कि झटकों के कारण मकान की पिछली दीवार में न सिर्फ गहरी दरार आई है, बल्कि दीवार करीब एक फुट पीछे की ओर खिसक गई है। इसके अलावा स्लेटपोश छत को सहारा देने वाली एक कैंची भी टूटकर नीचे गिर गई है। पूरे मकान में कई जगहों पर चौड़ी दरारें उभर आई हैं। इस घर में परिवार के छह सदस्य रहते हैं।
विज्ञापन

मकान की मौजूदा खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए अब इस भवन में रहना उनकी जान के लिए बेहद जोखिम भरा हो गया है। डरे हुए परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का जल्द से जल्द आकलन कर प्रभावित परिवार को तत्काल राहत प्रदान की जाए। उधर, सूचना मिलने के बाद पंचायत क्यारी की प्रधान मंजू देवी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हलका पटवारी वीर सिंह ने मौके पर मुआयना कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दी है। उन्होंने कहा कि भूकंप के झटकों के कारण मकान 80 फीसदी तक असुरक्षित हो गया है। नियमों के अनुसार प्रशासन जल्द फौरी राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed